Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: रावघाट जगदलपुर रेल लाइन को केंद्रीय रेल मंत्रालय के हरी झंडी के बाद 9 मई को बस्तर महाबंध को किया गया स्थगित।

Vivek Sahu

Wed, May 10, 2023

बस्तरवासी पिछले 60 सालों से जगदलपुर को राजधानी रायपुर से जोड़ने के लिए रेल मार्ग की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी होती दिखाई नहीं दे रही थी।जिसके चलते बस्तर वासियों का सब्र का बांध टूट चुका था.बस्तर वासियों ने आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई थी.कल 9 मई को पूरे बस्तर में बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद को बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ही बस्तर के सभी सामाजिक संगठनों का भी समर्थन का मुहर लगा चुकी थी।. इसी बीच बस्तरवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जगदलपुर से राजधानी रायपुर को जोड़ने के लिए रावघाट रेल परियोजना को दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी है ।दरअसल,भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रावघाट रेल परियोजना कार्य को दोबारा शुरू कराने की मांग की. रेल मंत्री ने इस मांग को मानते हुए जुलाई महीने तक डीपीआर का काम पूरा कर लेने का आश्वासन भी दी। दिल्ली से जगदलपुर लौटे केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय पहुंच कर प्रेस वार्ता में कहा कि जल्द ही बस्तरवासी राजधानी रायपुर तक रेल मार्ग के माध्यम से जुड़ पाएंगे.लगभग 60 सालों से बस्तरवासी जगदलपुर से राजधानी रायपुर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे थे,जो अब केंद्र में बीजेपी सरकार होने से पूरा होता दिखाई दे रहा है. वहीं रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर 9 मई को बस्तर रेल आंदोलन मंच के सदस्यों ने बस्तर बंद भी बुलाया था. जिसको लेकर केदार कश्यप ने कहा कि रेल मंत्री से हुई सकारात्मक चर्चा में दोनों रेल लाइनों को मंजूरी मिलने के बाद रेल आंदोलन मंच के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठन को महाबंद को स्थगित करने की अपील की थी जिसे आज बस्तर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस अपील को मानते हुए महाबंद को स्थगित करने का फैसला किया,साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन