Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: बालको क्षेत्र के मोटर सायकल चोर को गिरफतार कर बालको पुलिस ने भेजा जेल

Vivek Sahu

Sat, May 18, 2024
कोरबा। थाना बालकोनगर के अपराध क्र. 224/24 धारा 379, 34 भादवि के मामले सदर के प्रार्थी विरेन्द्र कुमार खुंटे निवासी अम्बेडकर चौक के पास भदरापारा बालको का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालको कंपनी के अंतर्गत ठेका कंपनी LNT में हेल्फर के पद पर काम करता है। दिनांक 21.04.2024 को वह अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AD 7882, को लेकर ड्यूटी हेतु बालको प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के पास स्थित पार्किंग में प्रातः 08:30 बजे खडा करके हेन्डल लाक करके प्लांट अंदर ड्यूटी करने चला गया तथा ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम 06:20 बजे आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। कि रिर्पोट पर अपराध सदर कायम कर विवचेना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमती प्रतीमा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में थाना बालकोनगर में चोरो की धर पकड हेतु विशेष टीम तैयार किया जिनके द्वारा दिनांक 15.05.2024 एवं 16.05.2024 के दरम्यानी रात पेट्रोलिंग गस्त दौरान उक्त चोरी गये मोटर सायाकल में एक व्यक्ति जिसने अपना नाम पूछने पर आकाश भिंगराज बताया मिला तथा उसके साथ साथ एक अन्य मोटर सायकल प्लेटिना में राकेश बघेल उर्फ रक्का नाम का लडका मिला जिने उक्त गाडियों के संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे सके तथा उक्त गाडियों के काजगात भी उनके पास नहीं थे। जो उक्त दोनों को तलब कर थाना लाया गया जिनसे प्रातः समय स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मिलकर 03 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी को अलग अलग तारिखों में अलग अलग स्थान से चोरी करना बताये जिनके पास से 03 मो.सा. एवं 01 स्कूटी बरामद किया गया एवं दोनो आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर.336 राजनारायण सिंह, आरक्षक अनिल साहू, हरीश मरवी, सुजित कुरी, शत्रुहन बंजारे, का विशेष योगदान रहा है।   आरोपी- 01- आकाश भिंगराज पिता सहदेव भिंगराज, उम्र 20 वर्ष, सा. अजाद नगर बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.) 02- राकेश बघेल उर्फ रक्का पिता स्व. सुखदेवानंद बघेल उम्र 21 वर्ष सा. क्वाटन नंबर ए 596 बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन