Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

:  बालको पुलिस द्वारा 1.150 किलोग्राम गाँजा को किया गया जप्त  पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Sun, Apr 14, 2024
कोरबा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नशीले पदार्थ का व्यापार करने वाले तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात किये गए हैं जिनसे लगातार सूचना प्राप्त कर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना बालको पुलिस की टीम शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ध्यानचंद चौक यात्री प्रतीक्षालय के पास बालको गाँजा रखा हुआ है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया बाद मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर आरोपी अनीश मोहम्मद से उक्त नीले रंग के थैला के अंदर एक सफेद पॉलिथीन में रखे 1.150 किलोग्राम गाँजा को बरामद किया हुआ, आरोपी के कब्जे से गाँजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है और थाना बालको में 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है *कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार नशीली दवाईयों, गाँजा, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन