Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: कोरबा की धरा में ऐसा सजा बाबा श्याम का दरबार,जिसने देखा हो गया मंत्र मुग्ध,जय श्री श्याम के जय घोष से गूंज उठा बुंदेली ग्राम

Vivek Sahu

Sun, Sep 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) के ग्राम बुंदेली में आयोजित दशम श्री श्याम अखाड़ा में बाबा श्याम का ऐसा दरबार सजा की यहां पहुंचे श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए और टकटकी लगाकर बाबा श्याम को निहारने लगे. जय श्री श्याम के जय घोष से ग्राम बुंदेली का आकाश गूंज उठा।   परिवर्तनीय एकादशी के दिन आयोजित श्याम अखाड़ा में देशभर के विभिन्न भजन प्रवाहक अपनी उपस्थिति देने कोरबा की पावन धरा पर उपस्थित हुए। शनिवार की दोपहर से शुरू हुआ कार्यक्रम रविवार की सुबह तक चलता रहा और इस बीच श्रद्धालु पूरी रात बाबा श्याम के भजन झूमते रहे।   कार्यक्रम के दौरान श्याम रसोई में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, बाबा को छप्पन भोग लगाया गया।   कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई, कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा श्याम की अखंड ज्योत जलाई गई जो पूरे कार्यक्रम के दौरान जलती रही और एकादशी के शुभ मुहूर्त पर भक्तों ने बाबा श्याम की ज्योत का दर्शन लाभ लिया।   भजनों के कार्यक्रम के दौरान कोरबा से पहुंची ब्रह्मकुमारी बहनों ने जीवन के उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए लोगों को जीवन का महत्व समझाया एवं मेडिटेशन के बारे में भी बताया,कार्यक्रम में बुंदेली गांव के आम जनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।   छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से श्याम प्रेमी बाबा श्याम को अरदास लगाने पहुंचे थे, भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान आयोजन समिति में रखा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले का धन्यवाद दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन