Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए ज़िला कोरबा में त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम

Vivek Sahu

Tue, Jun 4, 2024
जिला कोरबा (न्यूज उड़ान) में दिनांक 04.06.2024 को लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतगणना आई टी कॉलेज झगरहा में किया जाना है। जिसके लिये सिद्धार्थ तिवारी भापुसे. पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन पर शांतिपूर्ण मतगणना कराये जाने के उद्देश्य से त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। त्रि स्तरीय सुरक्षा में आउटर कार्डन में जिला पुलिस बल, मध्य कार्डन में नगर सैनिक व वन कर्मी और इनर कार्डन में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल को लगाया जा रहा है।   जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 500 से ज़्यादा अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।   पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की आई टी कॉलेज मार्ग में बडी गाडी सुबह 05 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिसके लिये निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।   1. नकटीखार से दादर रोड, सुभाष चौक की ओर। 2. झगरहा तिरहा से कोरकोमा, गोढ़ी रोड, उरगा होते हुए। 3. रिस्दी चौक से सीएसईबी चौक, राताखार से सर्वंमंगला होते हुए। 4. उरगा चैक से तरदा तिराहा से सर्वमंगला होते हुए कुसमुण्डा , बालको। 5. बरमपुर से सीतामढ़ी होते हुए कुसमुण्डा, कटघोरा की ओर पार्किंग पॉइंट 1. रिस्दी चौक के पास पार्किंग 2. झगरहा चौक के पास 3. आईटी कॉलेज तिराहा के पास। 4. नकटीखार तिराहा के पास। 5. भालू सटका के पास। 6. आईटी कॉलेज के अंदर पार्किंग।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन