Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित तीरंदाजी प्रतिभा खोज शिविर

Vivek Sahu

Fri, Aug 11, 2023
कोरबा।  एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा प्रतिभा खोज शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोरबा जिले के चार अलग-अलग क्षेत्रों देवपहरी, सतरेंगा, अजगरबहार और सोनपुरी में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया ज्ञ। इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लगभग 200 लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया और इस प्राचीन खेल में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। तीरंदाजी शिविर के दौरान राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी श्री भरत यादव ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया तथा खेल की बारीकियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। दिनांक 10.08.2023 को शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये गये। इस समापन समारोह में एनटीपीसी कोरबा के सीएसआर अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं के कौशल और प्रतिभा को विकसित करना और प्रतिभा खोज शिविर के माध्यम से कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत प्रतिभाशाली उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सशक्त बनाना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन