Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Vivek Sahu

Mon, Aug 12, 2024
कोरबा 12 अगस्त 2024/ जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर राज्य के सबसे उत्कृष्ठ कृषक को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसे कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पूर्ण रूप से भर कर सम्बंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज, उत्कृष्ठ कार्यां की रंगीन छायाचित्र और वीडियो सीडी संलग्न करना होगा। आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा विगत 10 वर्षों से कृषि कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में कर रहा होना अनिवार्य है। ऐसे कृषक ही आवेदन कर सकेंगे जिसकी कुल आमदनी में से 75 प्रतिशत् केवल कृषि से हो एवं किसी भी प्रकार का सिंचाई शुल्क/सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो। *चयन का मापदण्ड -* चयन व मूल्यांकन मापदण्ड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिये नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार व अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिये प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षां में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि व सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन