Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: सीएम की तारीफ के बाद कोरबा एसपी संतोष सिंह को लगातार मिल रही प्रदेश भर से बधाइयां

Vivek Sahu

Sat, Oct 8, 2022
कोरबा। कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर करीब चार घंटे लंबी क्लास के बाद अफसरों के लिए अच्छी खबर आई। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, कोरबा एसपी संतोष सिंह और सुकमा एसपी सुनील शर्मा के कामकाज की सीएम भूपेश बघेल ने प्रशंसा की। वहीं, प्रदेश के तीन थानों को भी उत्कृष्ठ माना गया है। कोरबा एसपी के कामकाज की प्रशंसा आज छत्तीसगढ़ में हो रही है । कोरबा एसपी ने अपने कार्य से नया कीर्तिमान स्थापित किया हैसीएम भूपेश बघेल ने कानून व्यवस्था से लेकर चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और विजिबल पुलिसिंग के मामले में एसपी की खिंचाई की। उन्होंने अवैध नशे के मामले में यहां तक कह दिया कि आंकड़े बताने से काम नहीं चलेगा, बल्कि कार्ययोजना बनाकर दें। वहीं, जुआ-सट्टे को लेकर यह भी कहा कि आप कब तक रोक पाएंगे यह बताएं? जाहिर है कि सीएम के तेवर अफसरों को असहज करने वाले थे। हालांकि बाद में सीएम ने तीन एसपी के कामकाज को सराहा है। लॉ एंड ऑर्डर के लिए रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, राजनांदगांव एसपी रहते हुए महिलाओं व कम्यूनिटी पुलिसिंग के लिए संतोष सिंह और सुकमा में एंटी नक्सल ऑपरेशन पूना नर्कोम अभियान के लिए सुनील शर्मा की तारीफ की गई है। एसपी संतोष सिंह को सीएम की तारीफ के बाद कोरबा सहित पूरे प्रदेश भर से बधाइयां मिल रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन