Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: अधिवक्ता संघ चुनाव के मतपत्रों की गिनती हो पुनः : अधिवक्ता धनेश सिंह चुनाव अधिकारी को सौंपाज्ञापन

Vivek Sahu

Sat, Apr 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) (ईएमएस) कोरबा जिले में हाल ही में संपन्न जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सदस्यों द्वारा डाले गए मतपत्रों की गिनती से फिर से कराए जाने तथा पुर्नमतगणना तक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण पर रोक लगाए जाने की अब मांग उठने लगी है।   अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए तय चुनाव अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ता धनेश सिंह ने कहा है कि वे जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव वर्ष 2024-26 में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी थे।   जिस दिन मतगणना हुई उस दिन चुनाव अधिकारी द्वारा उन्हें बिना मतपत्र दिखाए कुल मत 11 मिलना बताया गया। जबकि उनके समर्थको की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।   अतः बताए गए मतों की इस संख्या पर उन्हें संदेह है। अतः मांग है कि अध्यक्ष पद हेतु कुल मत पत्र को उन्हें दिखाकर पुनः गिनती किया जाए तथा पुर्नगणना होते तक नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण पर रोक लगाई जाए।   इसी तरह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सचिव पद पर प्रत्याशी रहे अधिवक्ता सुनील यादव एवं पूर्व सचिव अधिवक्ता चंद्रदीप शर्मा ने चुनाव में मतगणना के दौरान हेरा-फेरी की आशंका जताते हुए पुनः मतगणना कराए जाने की मांग को लेकर चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।   साथ ही अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव गिनती 08 अप्रैल के संपन्न होने उपरांत मतदान पेटी को किसकी अभिरक्षा में एवं कहाँ पर रखा गया है एवं मत पत्र सीलबंद अवस्था में है कि नही से संबंधित जानकारी विडियोग्राफी, पंचनामा सहित देने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद उच्च न्यायालय बिलासपुर के अध्यक्ष को भी मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने कहा है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित रखा जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन