Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: चौक चौराहों पर सामान बेचने वालों से यातायात हो रहा बाधित, अधिवक्ता धनेश सिंह ने एसपी से की शिकायत।

Vivek Sahu

Sun, Feb 12, 2023

कोरबा। जिले में इन दिनों बड़ी संख्या में बाहर से घुमंतू प्रजाति के लोग आए हुए हैं । इनमें कुछ परिवार सड़क किनारे जड़ी बूटी बेचता नजर आता है तो कोई फुटपाथ पर डेकोरेटिव वस्तुएं बेचता दिखाई देता है ।

इनके व्यवसाय के चलते आमजनों को वैसे तो कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है लेकिन समस्या तब खड़ी हो जाती है जब ये लोग चौक चौराहों पर वाहनों के चारो ओर चक्कर काटते रहते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को खासे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टीपी नगर चौक पर ऐसा नजारा देखना आम बात है।

शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता धनेश सिंह ने इस समस्या के प्रति ध्यानाकर्षित करते हुए एसपी उदय किरण से शिकायत की है कि चौक पर दुकानदारी करने वालों के कारण व्यवधान उत्पन्न होता है । खास वर्ग की महिलाओं पुरुषों व उनके बच्चों द्वारा अपना सामान बेचने के लिए वाहनों को घेर लिया जाता है और खरीदने के लिए जबरन दबाव बनाया जाता है ।

अगर मान लिया जाए कि किसी वाहन चालक को प्रोडक्ट पसंद आ जाए तो लाल बत्ती के सामने रुकने के दौरान उसके पास इतना वक्त नहीं रहता कि वह अपनी जेब से पर्स निकाले और सामान की खरीदी करे । अगर पर्स में खुल्ले ना हो तो फिर इनसे खुल्ले लेने के लिए चौक पर खड़े रहना होगा । ऐसे में जाम की स्थिति निर्मित हो जाना लाजिमी है ।

उन्होंने मांग की है कि इस तरह सामान बेचने वालों के लिए निगम प्रशासन द्वारा निश्चित स्थान मुहैया करवाना चाहिए ताकि उनकी रोजी-रोटी भी चल सके और चौक पर यातायात भी बाधित ना हो ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन