Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: एसईसीएल क्रेन चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, एक मजदूर की खदान में मौत

Vivek Sahu

Sat, Oct 8, 2022
कोरबा। कोरबा एसईसीएल में नियोजित समानता कंपनी के निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई पर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया है इसका इलाज चल रहा है।हादसा शुक्रवार की दोपहर लगभग ३ बजे हुई। एसईसीएल क्षेत्र के ग्राम मनगांव में रेल के माध्यम से कोयला लदान करने के लिए निर्माण समानता कंपनी कर रही है। कार्य के दौरान क्रेन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। रैक लोडिंग के लिए बनाये जा रहे बंकर में ऊंचाई पर कई मजदूर कार्य रहे थे, जिसमें से कुछ मजदूर लोहे के एक बड़े से पिलहर को दूसरे लोहे पर जमाने के लिए कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हादसे में ऊंचाई में काम कर रहे 2 मजदूर लोहे के बड़े-बड़े में पिलहर से जा टकराये और ऊंचाई पर हवा में लटक गए। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। अधिकारी मौके पर पंहुचे अन्य मजदूरों की मदद से मजदूरों को नीचे उतारा गया। दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक मजदूर भिलाई बाजार उमेदी भांठा निवासी परदेसी कुमार पिता मोहित राम की मौत हो गई। दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन