Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों से पहचान बना रहे अशोक मोदी, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निभा रहे सक्रिय भूमिका।

: उरगा से शराब लेकर सीतामणी, रामसागर पारा एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में खपाने वाले 2 तस्कर सहित कुल 4 आरोपी गिरफ़्तार।

Vivek Sahu

Fri, Sep 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।   इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब को उरगा क्षेत्र से लेकर मोतिसागरपारा, सीतामणी एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराब खपाने वाले तस्करों पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबीर से सूचना के अधार पर मोटरसाइकल CH12 BP1242 से उरगा से शराब लेकर सीतामणी जा रहे आरोपी यशवंत केवर्त एवं विष्णु प्रजापति के क़ब्ज़े से 60 लीटर देशी महुआ शराब एवं सुनील बींझवार के क़ब्ज़े से 8 लीटर देशी महुआ शराब कुल 68 लीटर देशी महुआ शराब एवं एक मोटर साइकिल को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।   इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रकरण में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रेमलाल बरेठ को गिरफ़्तार किया गया है।   चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में प्रआर सुनील पाण्डेय, प्रआर सचिन नवनीत, मप्रआर गीता तिर्की, आरक्षक 463 नरेश टाण्डे आरक्षक 770 राज कुमार साहु, आरक्षक 730 महासिंह सिदार, आरक्षक 464 प्रेम साहु, आरक्षक 64 झंगल मझवार, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन की सराहनीय भूमिका रही। नाम आरोपी (1) यशवंत पिता संजय कैवर्त्य उम्र 20 वर्ष निवासी सीतामणी कोरबा (2) कुलदीप प्रजापति पिता बुघराम प्रजापति उम्र 19 वर्ष साकिन सीतामणी कोरबा (3) सुनील बींझवार पिता ननकी बींझवार उम्र 36 वर्ष साकिन भाटापारा बरपाली (4) प्रेमलाल बरेठ पिता ननकू राम बरेठ उम्र 46 वर्ष साकिन सन्डेल उरगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन