Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: कोरबा पुलिस द्वारा कुल 03 गुम इंसान को किया गया दस्तयाब

Vivek Sahu

Tue, Jun 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गुम इंसान की दस्तयाबी के लिये तत्काल कार्यवाही करे। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु दिनांक 23/06/2024 को कुल 03 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। जिसमे थाना कटघोरा, कोतवाली और सिविल लाइन से 01-01 गुम इंसान/बालिका को दस्तयाब किया गया। ज्ञात हो कि नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है , अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 363 भादवि के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है ।   पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है ।   पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 306 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमे 65 पुरुष, 153 महिला, 17 बालक एवं 71 बालिकाएं हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन