Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

Vivek Sahu

Fri, Jan 27, 2023

कोरबा, एनटीपीसी कोरबा में देश का 74वां गणतंत्र दिवस, आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में राष्ट्र भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मानसरोवर स्टेडियम में मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक श्री पी एम जेना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में उन्होने भारत देश के संविधान के निर्माताओं को नमन किया एवं सभी से आग्रह किया कि वे संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित करते हुए संविधान में निर्देशित मौलिक कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाएँ। उन्होने एनटीपीसी द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परियोजना में सरहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को मेरिटोरीयस अवार्ड एवं बी-ई अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी के साथ हिन्दी पखवाड़ा के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिता के पुरुसकार, यूनिट लेवेल मेधा प्रतियोगिता पुरुसकार, आदि भी वितरित किए गए।

इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं दर्शक गणों के 'टग ऑफ वार' भी कराया गया जिसमे कर्मचारियों सहित मैत्री महिला समिति के सदस्यों एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः श्री बी आर राव, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा विकास भवन में ध्वजारोहण किया गया। समारोह में सभी महाप्रबंधक गण, कमांडेंट सीआईएसएफ़, विभागाध्यक्ष गण, मैत्री महिला समिति के पदाधिकारी गण, एनटीपीसी कोरबा के कर्मचारी, सीआईएसएफ़ कर्मचारी, आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन