Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: नवमतदाता संपर्क अभियान पर प्रभारियों का 4 दिवसीय प्रवास पूर्ण

Vivek Sahu

Sun, Aug 6, 2023
कोरबा।  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं इसी तारतम्य मे कोरबा जिले के भी चारों विधानसभा के सभी मंडलों मे नवमतदाता संपर्क अभियान जारी है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया की भाजयुमो का नव मतदाताओं से संपर्क का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है 2 तारीख से 5 तारीख तक जिले के भाजयुमो सहप्रभारी रितेश अग्रवाल, राहुल सेन प्रवास पर रहे उन्होंने सभी मंडलों मे जाकर युवाओं से संपर्क किया.साथ ही चारों विधानसभा के प्रभारी पवन पैकरा, ओंकार पटेल,सुनील शुक्ला,युवराज सिंह, प्रीति स्वर्णकार सभी ने अपने प्रभार विधानसभा मे तथा अभी चार दिवसीय प्रवासी कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष रामावतार, दिनेश,किशन,रविसाहू,तृभुवन,धनंजय एवम् उनकी टीम के साथ मिलकर नव मतदाताओं से वन टू वन संवाद किया साथ ही सभी प्रभारियों एवम् कार्यकर्ताओं द्वारा युवाओं से सीधे उनके घर,महाविधालय अथवा अन्य स्थानो पर संपर्क कर भाजपा के रीती नीति एवम् केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे अवगत कराया गया. आने वाले समय मे शीघ्र विधानसभा स्तर पर भाजयुमो द्वारा नवमतदाता का सम्मेलन भी कराया जाएगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन