Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 23वीं बैठक सम्पन्न

Vivek Sahu

Wed, Jul 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )हिन्दी केंद्र सरकार के कार्यालयों की राजभाषा है, हमें इसके प्रति ईमानदारी से ज़िम्मेदारी निभाते हुए निरंतर इसके प्रयोग और विकास को सुनिश्चित करना होगा। उक्त उद्गार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोरबा की बैठक में समिति अध्यक्ष राजीव खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा ने व्यक्त की । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोरबा की की 23वीं बैठक इंडियन ऑइल, कोरबा टर्मिनल के प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम, रिपोर्ट का प्रेषण, प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा कार्यान्वयन के विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही केंद्रीय विद्यालय-2 तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, एनटीपीसी इकाई के राजभाषा प्रगति की समीक्षा भी की गई । बैठक आरंभ होने से पूर्व इंडियन ऑइल के टर्मिनल प्रमुख श्री शास्वत राहा ने अध्यक्ष महोदय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। श्री राहा ने विभिन्न कार्यालयों से पधारे सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कोरबा टर्मिनल की गतिविधियों से अवगत करवाया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्री राजीव खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा ने सभी सदस्य-कार्यालय के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि नराकास के माध्यम से हमें आपसी विचार-विमर्श करने के साथ ही एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है । हमें राजभाषा संबंधी नियमों, नीतियों तथा प्रावधानों को गंभीरता से लेते हुए हिन्दी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करना है । श्री खन्ना ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम राजभाषा हिन्दी को एक नई दिशा देने में सफल होंगे । इस बैठक में विभिन्न सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख और राजभाषा पदाधिकारी उपस्थित थे । बैठक की कार्यवाही का संचालन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा) एनटीपीसी, कोरबा ने किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन