Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: 08 अन्य अवैध नशे में लिप्त आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Vivek Sahu

Wed, Jul 31, 2024
नशे का सेवन व अवैध कारोबार पर सजग कोरबा के तहत कटघोरा पुलिस का सघन अभियान। पूर्व में कटघोरा चकचकवा पहाड़ बायपास में नशीली दवाओं के साथ गिरफ़्तार आरोपी से प्राप्त जानकारी पर कार्यवाही। सभी आरोपियों को किया गया जेल दाखिल। आरोपी 1. सुनील कुमार यादव, निवासी कुसमुंडा। 2. संगीत कुमार पटेल, निवासी चाकाबुड़ा । 3. भीम जनवार, निवासी छुरी। 4. रमेश यादव, निवासी बांकीमोंगरा। 5. विक्रांत बंजारे, निवासी कटघोरा। 6. मनमोहन दास महंत, निवासी घुंचापुर कटघोरा। 7. उमेश श्रीवास, निवासी, पुरानी बस्ती कटघोरा 8. सुनील सोनी, दीपका। कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशा के अवैध सेवन व कारोबार पर लगातार अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कटघोरा थाना के द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2024 को 4320 नशीली दवा कुल कीमत 46 हज़ार के साथ चकचकवा पहाड़ बायपास कटघोरा से आरोपी गोपाल यादव उर्फ मलिंगा को गिरफ़्तार किया था। जिससे पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा किस किस को नशीली दवा बेचा जाता है।   उसके बताए अनुसार कटघोरा पुलिस द्वारा सूचना तस्दीक करने पर 8 अन्य अवैध नशे में लिप्त आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। जिसमें सुनील कुमार यादव, निवासी कुसमुंडा, संगीत कुमार पटेल, निवासी चाकाबुड़ा, भीम जनवार, निवासी छुरी, रमेश यादव, निवासी बांकीमोंगरा, विक्रांत बंजारे, निवासी कटघोरा, मनमोहन दास महंत, निवासी घुंचापुर कटघोरा, उमेश श्रीवास, निवासी, पुरानी बस्ती कटघोरा, सुनील सोनी, दीपका। इस सभी आरोपियों को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।   इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, सायबर सेल, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन