Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल पत्रकारिता को मिले मुख्यधारा के मीडिया जैसा सम्मान, वेब रिपोर्टरों की मेहनत को मिले उचित पहचान : अधिवक्ता शिव साह

पोर्टल पत्रकारिता को संदेह के दायरे में रखना उचित नहीं, निष्पक्ष पत्रकारिता को मिले सम्मान और संरक्षण – धनेश कुमार सिंह।

कल तक पोर्टल और डिजिटल मीडिया का विरोध, आज अपनी बात रखने के लिए उसी का सहारा – धनेश कुमार सिंह।

डिजिटल क्रांति के दौर में पत्रकारिता का नया चेहरा बना डिजिटल मीडिया, जनआवाज को मिल रहा वैश्विक मंच : अधिवक्ता प्रमोद सोन

दीपावली एवं छठ महापर्व पर पार्षद चंद्रलोक सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना।

: धर्मगुरु बाल साहब ने किया सरोज पांडेय के पक्ष में जनसंपर्क, कहा-सरोज पांडे मेरी बहन है, उनकी जीत तो,मेरी जीत।

Vivek Sahu

Mon, May 6, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी के लिए जिले से अच्छी खबर सामने आई है ।   दरअसल सतनामी समाज के धर्मगुरु बाल दास जी ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को समर्थन देते हुए उनके पक्ष में अनेक नुक्कड़ सभाएं आयोजित की।   रविवार को कोरबा लोकसभा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे । सबसे पहले यहां उन्होंने गुरु गद्दी धाम पताढ़ी में पूजन अर्चन कर सबके लिए सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की । इसके पश्चात उन्होंने खोडल, पहन्दा, तुमान, तिलकेजा जैसे अनेक ग्रामो में सघन जनसंपर्क किया और नुककड सभाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरोज पांडेय कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी ही नहीं बल्कि मेरी छोटी बहन है ।   उसकी जीत का तात्पर्य है हमारी जीत। हमारा सौभाग्य है कि कोरबा लोकसभा को ऐसी प्रत्याशी प्राप्त हुई है जो अपने नाम की नहीं बल्कि अपने काम के लिए जानी जाती है। क्षेत्र की जनता की सेवा ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोगों की भी सेवा करने के लिए हमारी प्रत्याशी तत्पर रहती है। धर्मगुरु बाल दास जी ने बताया कि पूर्व में छत्तीसगढ़ के लबरा कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव जीतने के लिए अनेक घोषणाएं की गई थी, परंतु उन घोषणाओं पर वह स्वयं अमल नहीं कर पाई। झूठे वादे करके लोगों को मात्र ठगा है। उनके काले कारनामों में पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव अप्प कांड को भला कौन नहीं जानता । मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ में हुई पूरी। धर्मगुरु बाल दास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी सांय सांय पूरी होती जा रही है ।   हमारी विष्णुदेव सरकार द्वारा ऐसे सारे वादे जो हमारे मोदी गारंटी में शामिल है उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है । इस अवसर पर धर्मगुरु बाल दास जी के अलावा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलराम वैष्णव, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा सोनवानी, गैसराम मिरि सचिव गुरुगद्दी पटढ़ी संजू वैष्णव विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन