Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.11.23 को प्राथी ऐनुल हक पिता श्री हबीब उर्र रहमान निवासी उस्लापुर थाना संकरी जिला बिलासपुर छग ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.11.23 को एवं उसके पूर्व दो बार सीएमडी चौक स्थित सीसीटीव्ही कैमरा के केबल वायर करीबन 1400 मीटर को किसी अज्ञात चोर द्वारा काटकर चोरी कर ले जाया जा रहा है जिससे सीएमडी चौक में लगे सीसीटीव्ही कैमरा बंद हो गया है जिसकी कीमत 50,000रू है कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध कमांक 409/23 धारा 379 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया।   जिले में इस तरह की अन्य घटनायें होने की सूचना पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री संदीप पटेल के द्वारा तत्काल तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतू दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठीत कर घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फूटेज में आरोपी से संबंधित जानकारी प्राप्त किया गया । जो मुखबीर की सूचना पर आरोपी पुराना बस स्टैण्ड के पास घुम रहा है की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो अपना नाम श्याम लाल श्रीवास बताया जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि चोरी किया हुआ केबल वायर को जलाकर दिनेश साहू एवं शमीम खान उर्फ बाबा खान के पास बेचना बताया है आरोपियों के कब्जे से जला हुआ कापर तार मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त किया गया है । आरोपी- श्याम लाल श्रीवास ने चोरी करना व दिनेश साहू एवं शमीम खान उर्फ बाबा खान के द्वारा चोरी का माल़ खरीदना करना स्वीकार किया है जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौधरी, उनि श्रवण टण्डन, सउनि मोती लाल आर० अरविंद, रूपलाल, मुरली एवं संदीप शर्मा का योगदान रहा l   आरोपी:- 01. श्याम लाल श्रीवास पिता स्व. पंच कौलराम उम्र 60 वर्ष निवासी इसाई मोहल्ला चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग.। 02. - शमीम खान उर्फ बाबा खान पिता स्व. अब्दुल हसन खान उम्र 40 वर्ष निवासी भारत चौक सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.। 03.दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव प्रसाद साहू उम्र 52 वर्ष निवासी महेश पतंग भण्डार खपरगंज बिलासपुर छ.ग. ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन