Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वालों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में अवैध नशीला इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी। जिस संबंध में मुखबीर लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि दिनांक 17.07.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरटीओ कार्यालय के सामने मेनरोड लगरा में एक युवक अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है।   उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये।   जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के हमराह में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान आरटीओ कार्यालय के सामने लगरा में रेड कार्यवाही किया गया। जहां मुखबीर के प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही युवक को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम यश उर्फ योगविन्द चन्द्राकर निवासी दर्राभाठा सीपत का रहने वाला बताया, जिससे मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर विधिवत् तलाशी लिया गया।   जिसके तलाशी पर दो डिब्बों में प्रतिबंधित NRs Dieyelomine Hydrochloride Tramadol Capsule 33 स्ट्रिप कुल 266 नग किमती 1716 रू.   प्रतिबंधित टेबलेट बरामद हुआ, जिस संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिये जिससे आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी यश उर्फ योगविन्द चन्द्राकर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन