Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: 13वी बटालियन सिकंदर कैंप ग्वालियर का जवान सचिन लकड़ा गिरफ्तार

बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.02.2024 को पीडिता थाना उपिस्थत आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि उसकी बडी मां के देवर का लडका सचिन लकडा पिता ललीत लकडा उम्र 24 वर्ष निवासी 13वी बटालियन सिकंदर कैम्प ग्वालियर (म.प्र.) उसकी बडी मांॅ के घर मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा आता जाता था। जिससे वर्ष 2017 में उससे जान पहचान हुई थी तथा दोनो आपस में एक दुसरे से मोबाईल से बातचीत करते थे । दिनांक 25.07.2021 को आरोपी के द्वारा पीडिता को बिलासपुर मिलने बुलाया था तथा उसे तेलीपारा स्थित अशोका होटल में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन मना करने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था तथा आरोपी द्वारा पीडिता से कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया था। पिडिता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनो को देने पर उसके परिजनो द्वारा परिवारिक रिस्तेदार होने के कारण आरोपी के परिजनो से शादी की चर्चा चलाए थें। आरोपी द्वारा लगातार पीडिता को बिलासपुर के अलग अलग स्थानो/होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी द्वारा जुलाई 2023 में पीडिता से शादी करने से इंकार करते हुए पीडिता से बातचीत करना बंद कर दिया था। जिससे पीडिता परेशान होकर दिनांक 20.02.2024 को आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 94/2024 धारा 376(2)(ढ) भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी। मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिर. करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी सचिन लकडा पिता ललीत लकडा उम्र 24 वर्ष निवासी 13वी बटालियन सिकंदर कैम्प ग्वालियर (म.प्र.) को डीपूपारा तारबाहर में उसके रिस्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विशेष योगदान:- निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, सउनि सीता साहू, आर. गोकुल, प्रेम सूर्यवंशी, म.आर. अनामिका नेताम

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन