Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: शाकम्बरी सामाजिक कार्यक्रम मे धारदार हथियार दिखाकर अशांति फैलाने वाले एक आरोपी साहित पांच अपचारी बालकों के विरूद्व थाना कोनी द्वारा की गई कार्यवाही

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.01.2024 से पटेल सामाज की कुल देवी मां शाकम्भरी देवी की मूर्ति विर्सजन बडी कोनी पटेल मोहल्ला में की जा रही थी । जिनकी पूजा पाठ पश्चात शाम करीबन 05.00 बजे विसर्जन का सामाजिक कार्यक्रम हो रहा था कार्यक्रम दौरान कुणाल पिल्ले उर्फ कल्लन पिता राजू पिल्ले एवं 05 आपचारी बालक निवासी सभी बडी कोनी के आकर डांस करने के नाम पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे समझाने पर उग्र होकर लोहे का चापड, धारदार फरसानूमा हथियार लेकर तथा हाथ मुक्का लोगों से झुमाझटकी करने लगे जिसकी रिपोर्ट पटेल समाज के द्वारा थाना मे आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया थाना कोनी पुलिस के द्वारा आरोपीगण का थाना के आसपास घूमते पाये जाने पर तत्काल पुलिस हिरासत मे लिया गया। थाना मे लाकर आरोपीयो से पूछताछ किया गया जिनमे से 05 अपचारी बालक होने पता चला जिनके विरूद्ध धारा -294, 506, 427, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड तथा 05 विधी से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार (भापुसे) के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, प्र आर संतोष सिह, प्र आर सिद्धार्थ पाण्डेय, प्र आर रामशंकर पैकरा, आरक्षक चन्द्रशेखर सिह, आरक्षक विकास श्रीवास, आरक्षक चन्द्रशेखर मरकाम, आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक रामकिशन सिदार, आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, आरक्षक सूरज कुर्रे, आरक्षक संतोष ठाकुर, आरक्षक अंकित जायसवाल, आरक्षक रोहित कौशिक, आरक्षक दुर्गेश यादव, आरक्षक आशीष शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त। आरोपी - कुनाल पिल्ले उर्फ कल्लन उर्फ मोनू पिता राजू पिल्ले उम्र 24 वर्ष एवं 05 अपचारी बालकों सभी साकिनान बडी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन