Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह दिसम्बर हेतु कॉप ऑफ द मंथ।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )वर्षान्त 2023 में अपराधों के अधिकाधिक निराकरण कर 6.7 प्रतिशत लंबित रहने एवं एक दिन में सर्वाधिक 125 चालान पेश करने के लिये टीआई जय प्रकाश गुप्ता थाना सरकण्डा व अल्पावधि में चोरी के आरोपी को पकड़कर शत-प्रतिशत बरामदगी करने पर प्र.आर. सत्य प्रकाश यादव सहित कुल आठ पुलिसकर्मी को चुना गया कॉप ऑफ द मंथ। कर्तव्य से लंबे समय से अकारण गैरहाजिर 02 आरक्षकों को सेवा से पृथक कर किया गया दंडित। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। वर्षान्त 2023 में अपराधों का अधिकाधिक निकाल करने के लिये निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारीसरकण्डा को, 10 मोटर सायकल एवं चोरी के जेवरात बरामदगी करने पर एसीसीयू के प्र.आर. बलवीर सिंह को, अल्पावधि में चोरी के आरोपी को पकड़कर शत-प्रतिशत बरामदगी के लिये प्र.आर. सत्य प्रकाश यादव को, रक्षित केन्द्र के कार्यों का लगन एवं परिश्रम से कर्तव्य निष्पादन के लिये प्र.आर. आबिद हुसैन को, महिलाओं के जेवरात उतरवाकर ठगी करने वाले दिल्ली गैंग के 12 सदस्यों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने पर ऐसीसीयू केआर. बोधू राम कुम्हार को, वर्षान्त में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने में लगन एवं परिश्रम से कार्य करने पर आर. नमित सोनी को, अपहृत नाबालिगों की विभिन्न प्रदेशों से बरामदगी के लिये म.आर. स्वाति बंजारे को एवं माननीय उच्च न्यायालय में दायरा याचिकाओं के जवाबदावा संबंधी कार्य में सराहनीय योगदान हेतु आर. मुकेश निराला को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से बिलासागुडी हॉल में सम्मानित किया गया है।   चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।   पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 02 आरक्षकों को सेवा से पृथक कर दंडित किया गया है। इस अवसर पर जिले के अति.पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार, मंजुलता केरकेट्टा सहित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन