Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: बलरामपुर - रामानुजगंज जिले के मतदाताओं ने जागरूकता का मानव श्रृंखला बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया

Vivek Sahu

Mon, Oct 30, 2023
छत्तीसगढ़ (न्यूज उड़ान ) राज्य की सबसे उंची चोटी पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन गौरलाटा में 15 हजार से अधिक मतदाताओं ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर ली मतदान की शपथ दिव्यांग एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाता हुए शामिल, मतदाता जागरूकता अभियान में जिले ने बनाये 02 वर्ल्ड रिकार्ड आपको बता दे की बलरामपुर जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा स्वीप नोडल श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत् जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिले के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में, शत्-प्रतिशत् मतदान हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत् छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी, गौरलाटा में विभिन्न आयुवर्गों के मतदाताओं द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाकर अवश्य मतदान करने का संदेश दिया गया। इस मतदाता जागरूकता अभियान में जिले के 15 हजार से अधिक मतदाताओं ने, सबसे बड़े मानव श्रृंखला का निर्माण कर, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ राज्य के सिरमौर पर स्थित, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्थित राज्य की सबसे उंची चोटी, गौरलाटा जिसकी उंचाई 1225 मीटर) में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन