Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: विकसित भारत संकल्प यात्रा : 19 दिसम्बर को जिले के प्राथमिक शाला भवन हरदी, ग्राम पंचायत भवन आमापाली, प्राथमिक शाला भवन मोहंदीकला और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडिल में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Mon, Dec 18, 2023
सक्ती,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 19 दिसम्बर को प्राथमिक शाला भवन हरदी, ग्राम पंचायत भवन आमापाली, प्राथमिक शाला भवन मोहंदीकला और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडिल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के प्राथमिक शाला भवन हरदी में सुबह 9 बजे से एवं ग्राम पंचायत भवन आमापाली में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन मोहंदीकला के कक्ष क्रमांक 1 में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडिल में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन