Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: विकसित भारत संकल्प यात्रा : 18 दिसम्बर को जिले के प्राथमिक शाला रायपुरा, प्राथमिक शाला भवन सिरली, प्राथमिक शाला भवन गोरखापाली और प्राथमिक शाला भवन डिक्सी में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Dec 17, 2023
सक्ती,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 18 दिसम्बर को प्राथमिक शाला रायपुरा, प्राथमिक शाला भवन सिरली, प्राथमिक शाला भवन गोरखापाली और प्राथमिक शाला भवन डिक्सी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्राथमिक शाला रायपुरा में सुबह 9 बजे से एवं प्राथमिक शाला भवन सिरली में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्राथमिक शाला भवन गोरखापाली में सुबह 10 बजे से एवं प्राथमिक शाला भवन डिक्सी में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने अधिकतम लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज नियुक्त किए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन