Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: विकसित भारत संकल्प यात्रा : 05 जनवरी को गाड़ामोर, परसाडीह, हरेठीखुर्द, फगुरम, सपिया, सकरेलीकला, मरकामगोढ़ी, कांदानारा, छुहीपाली और सुखापाली में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Fri, Jan 5, 2024
 सक्ती, (न्यूज उड़ान ) विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 05 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन गाड़ामोर, ग्राम पंचायत भवन परसाडीह, ग्राम पंचायत भवन हरेठीखुर्द, हाई स्कूल फगुरम, ग्राम पंचायत सपिया, हाई स्कूल सकरेलीकला, प्राथमिक शाला मरकामगोढ़ी, प्राथमिक शाला कांदानारा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन छुहीपाली और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सुखापाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भवन गाड़ामोर में सुबह 9 बजे से, ग्राम पंचायत भवन परसाडीह में दोपहर 01 बजे से और ग्राम पंचायत भवन हरेठीखुर्द में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के हाई स्कूल फगुरम में सुबह 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत सपिया में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती के हाई स्कूल सकरेलीकला में सुबह 9 बजे से, प्राथमिक शाला मरकामगोढ़ी में दोपहर 01 बजे से और प्राथमिक शाला कांदानारा में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन छुहीपाली में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन सुखापाली में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन