Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
सक्ती  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 10 बजे से शुरुआत करते हुवे तीन पालियों में आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 36 चंद्रपुर के लिए प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से, विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 37 जैजैपुर के लिए प्रशिक्षण दोपहर 01 बजे से और विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 35 सक्ती के लिए प्रशिक्षण शाम 4 बजे से आयोजित की गई। प्रशिक्षण प्रभारी मास्टर ट्रेनर श्री अजय देवांगन द्वारा ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम सहित सभी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन