Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: मतदान दल के अधिकारियों कर्मचारियों को दिया जा रहा द्वितीय चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Sat, Apr 27, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान दल के अधिकारियों कर्मचारियों को द्वितीय चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण सेजेस सक्ती एवं सेजेस कसेरपार सक्ती में दिया जा रहा हैl   सक्ती जिले में मतदान दल के लिए अधिकारियो कर्मचारियों को 26 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक दो पालियों में (प्रथम पाली सुबह 8:00 बजे से 12:00 तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट, बैलेट यूनिट मशीन की गतिविधियों को संचालित करने तथा लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान दल के अधिकारियो कर्मचारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   मतदान सामग्री, ईवीएम, मतदाता सूची, मतदान केन्द्र से संबंधित आवश्यक तैयारी, मॉकपॉल, मशीन सील करना एवं क्लोज करना तथा पत्रक पर हस्ताक्षर करने सहित निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक जानकारियों का बारीकी से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण को संपन्न कराने के लिए श्री सोमेश घितोड़े एवं श्री प्रशांत बनाफर को सेजेस सक्ती तथा डॉ. अरविंद जगदेव एवं श्री सी आर कोसले को कसेरपारा सक्ती का प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री अजय कुमार देवांगन एवं डॉ. धम्मपाल रामटेके को सम्पूर्ण प्रशिक्षण का प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन