Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग अतंर्गत संचालित छात्रावास, आश्रमों के सभी मंडल निरीक्षक और अधीक्षक की ली समीक्षा बैठक।

Vivek Sahu

Tue, Jan 9, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान)  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभाकक्ष में आदिवासी विकास अतंर्गत संचालित छात्रावास, आश्रमों के सभी मंडल निरीक्षक और अधीक्षक की समीक्षा बैठक ली।   बैठक में श्री संजय कुमार सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सक्ती, श्री मयंक कुमार चन्द्रा मण्डल निरीक्षक विकासखण्ड सक्ती, श्री नंद कुमार मल्होत्रा मण्डल निरीक्षक विकासखण्ड मालखरौदा, श्री रूप लाल मिरी मण्डल निरीक्षक विकासखण्ड डभरा, श्री बंशीलाल टण्डन मण्डल निरीक्षक विकासखण्ड जैजैपुर एवं समस्त अधीक्षक की उपस्थिति में लिया गया। कलेक्टर द्वारा सख्त निर्देश दिया गया की अधीक्षक/अधीक्षिका अपने छात्रावास / आश्रम में ही रहे एवं रिकार्ड उपडेट रखें। उन्होने छात्रावास / आश्रमों में मीनू अनुसार खाना खिलाने का निर्देश भी दिया। साथ ही विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा किया गया। कलेक्टर ने समस्त छात्रावास निरीक्षण नोडल अधिकारी को सत्त निरीक्षण कर रिपोर्ट करने को कहा। उन्होनें छात्रावासो में वृक्षा रोपण करने का निर्देश दिया। और छात्रावास / आश्रम में स्वच्छ वातावरण बनाने का निर्देश दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन