Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: एसएसपी ट्रैफिक ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ।

Vivek Sahu

Wed, Jan 22, 2025
राजौरी/पुंछ/ न्यूज उड़ान एसएसपी ट्रैफिक पुलिस गिरधारी लाल शर्मा ने राजौरी- पुंछ का दौरा करके वाहन चालकों व अन्य लोगों को यातायात नियमों के पालन करने का पाठ पढ़ाने के साथ- साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों व जवानों को सख्त निर्देश भी जारी किए। एसएसपी ने कहा कि चालान से बेहतर जागरूकता है, अगर फिर भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   वाहन चालक दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट जरूर पहने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, ओवरलोडिंग न करें, ओवरस्पीड न चलें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी चालक नियमों का पालन नहीं करते उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।   वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिला राजौरी के अंतर्गत सरकारी डिग्री कालेज ठंडा पानी सुंदरबनी, सरकारी कालेज नौशहरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।   कार्यक्रम में कालेज विद्यार्थी, व कालेज प्रशासन, स्टाफ उपस्थित था। एसएसपी ट्रैफिक ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंसानी जिंदगी बहुत जरूरी है। मां बाप का फर्ज भी बनता है कि छोटे बच्चों को वाहन की चाबी न दें।   वाहन चालक की छोटी सी लापरवाही खुद व दूसरों की जिंदगी बर्बाद कर सकती है।   सड़क हादसों को कम करना है, सड़क पर चलते समय नियमों का पालन सब के लिए बहुत जरूरी है। आप लोग जब भी वाहन लेकर घर से सड़क पर उतरे तो हेलमेट, सीटबेल्ट का इस्तेमाल करे।   ओवरटेक न करें और न ही स्पीड में चलें, नुकसान के बाद पछतावा करना बेकार है। वहीं उन्होंने ट्रैफिक व पुलिस अधिकारी, जवानों से कहा कि अगर जागरूकता के उपरांत भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। आने वाले दिनों में सीसीटीवी कैमरे से चालान काटे जाएंगे।   एसएसपी ट्रैफिक गिरधारी लाल शर्मा , डीटीआई मंजूर कोहली को साथ रख दिन के साथ देर रात राजौरी की सड़कों पर उतर खुद नाके लगाकर नियमों का पालन न करने वाले चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। एसएसपी ट्रैफिक जीएल शर्मा कहा कि नियमों का पालन हमने करवाना है और करवा कर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।   उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर हमारे जो जवान व अधिकारी अपना कार्य बेहतर ढंग से नहीं करते हैं, उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी।   लोगों का भी फर्ज बनता है कि वह नियमों का पूरी तरह से पालन करे।   इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई मंजूर कोहली, अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन