Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: ’ मुंगेली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों के 02 कबाड़ गोदामों को किया गया सील

Vivek Sahu

Tue, Sep 24, 2024
मुंगेली ( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के कुशल मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली सालिक राम घृतलहरे के नेतृत्व में दिनांक 23.09.2024 को अवैध कबाड़ का कारोबार करने वालों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। मुंगेली एवं जरहागांव क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कार्य करने वाले कारोबारियों यासिन खान एवं असगर उर्फ पप्पू के संबंध में प्राप्त मुखबीर की सूचना पर गवाहों के समक्ष आवश्यक तैयारी के कारोबार स्थल बरेला थाना जरहागांव एवं मुंगेली के रायपुर रोड में टीम तैयार कर रेड किया गया।   बरेला थाना जरहागांव में तीन अलग अलग वाहनों में भरा पुराना लोहा, एंगल, टीन शेड, छड़, जुमला वजनी करीब 06 टन कीमती करीब 320000 रूपये एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के रायपुर रोड स्थित कबाड़ दुकान से एक वाहन से एक वाहन में भरा हुआ पुराना लोहा, एंगल टीन शेड, छड़, जुमला वजनी करीब 03 टन कीमती करीब 120000 रूपये का कबाड़ जप्त किया गया।   यासिन खान पिता अब्दुल हनीप निवासी तखतपुर के बरेला स्थित एवं असगर उर्फ पप्पू निवासी मुंगेली के कबाड़ गोदाम को विधिवत पंचनामा बनाकर सील किया गया है। जप्तीशुदा संपत्ति थाना जरहागांव रू- 1. वाहन टाटा 709 कमांक CG10 C 7913 2. वाहन टाटा कमांक CG19 BQ 3409 3. वाहन टाटा 407 बिना नंबर का 4. कबाड़ सामान कुल कीमत 320000 रूपये जप्तीशुदा संपत्ति थाना सिटी कोतवाली मुंगेली रू- 1. वाहन टाटा 1109 कमांक CG 10 AB 2028 2. कबाड़ सामान कुल कीमत 16000 रूपये संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक गिरजाशंकर यादव, थाना जरहागांव प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, सउनि० सैय्यद अफरोज अली, सउनि० महोदव खुंटे, आर0 103 अजय चंद्राकर, आर० 290 सुशांत पाण्डेय, आर० 71 बालकृष्ण मरकाम, उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन