Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: बिलासपुर जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु आबकारी अधिनियम पुलिस द्वारा की जा रही बड़ी कार्यवाहियां

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
निर्वांचन आयोग द्वारा जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हेतु निर्देश दिए दिए गए है। शराब प्रलोभन हेतु न उपयोग हो इसके लिए अवैध शराब पर विशेष कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। इस चुनावी वर्ष में दस माह में 5008 लोगों पर एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाहियां कर 16,864 लीटर शराब जप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में पहले से ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान *निजात* चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्यवाहियां हो रही हैं। माह अक्टूबर में आचार संहिता दौरान तीन हफ्ते में कार्यवाहियों में और तेजी लाते हुए अब तक 1964 लीटर अवैध शराब जप्त हुई है। पिछले वर्ष 2022 में 6322 लीटर अवैध शराब, 2021 में 5460 लीटर और पिछले विधानसभा 2018 के दौरान 7819 लीटर शराब जप्त हुई थी। शराब की संग्रहण व वितरण की मॉनिटरिंग के लिए आबकारी के गतौरी, सिरगिट्टी और कोटा क्षेत्र में स्थित; भंडारण गृह, बोटलिंग और डिस्टिलरी केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन