Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: मुद्दों की नहीं, अनर्गल बातों से जनता का ध्यान भटका रहे : ज्योत्सना महंत। देखे वीडियो

Vivek Sahu

Mon, Apr 15, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि भाजपा के लोग मुद्दों की बात नहीं करते बल्कि अनर्गल बातें बोलकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं। जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली और इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया। ज्योत्सना महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए समर्थन मांगा।   https://youtu.be/8CCuGYKzIQQ?si=W_gdoMBElTHzW9cX   उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र की प्रमुख बातों को विस्तार के साथ लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने के लिए बराबरी का अधिकार के साथ-साथ हर महिने 8333 रुपए 1 लाख सालाना कांग्रेस की सरकार देगी। सांसद ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी और उनके लोग मुद्दों की बात नहीं करते बल्कि लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। पालक सांसद होने के नाते उन्होंने कोरबा संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए क्या किया? 10 साल से उनकी केन्द्र में सरकार है लेकिन कभी भी उन्होंने कोरबा की बात नहीं की। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के हित के मुद्दों पर भी शांत रही। आज कोरबा में राखड़ की समस्या से लोग परेशान हैं। पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। रेलवे से कोयला का लदान तो हो रहा है लेकिन यात्री ट्रेनों को 9-9 घंटे लेट किया जा रहा है, ट्रेनें बेवजह कैंसल कर रहे हैं तो इन पर पालक सांसद क्यों कोई बात नहीं करती? वे मुझ पर डीएमएफ को लेकर आरोप लगाती हंै लेकिन यह नहीं बतातीं कि उन्होंने इस गड़बड़ी पर पालक सांसद होने के नाते रोक क्यों नहीं लगाई? वे फिजुल की बातें करना बंद कर जनता को गुमराह करने से बाज आएं। जनसंपर्क के दौरान सांसद के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामवासी भी साथ रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन