Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: खरसिया में ब्लड बैंक में हो रही समस्याओं को लेकर हेल्पिंग हैंड्स क्लब की टीम मिली कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से

Vivek Sahu

Fri, Mar 21, 2025
खरसिया( न्यूज उड़ान ) हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा निरंतर ही पूरे प्रदेश के अनेकों प्रकार के सामाजिक कार्य निस्वार्थ भाव से किए जा रहे है ।   हर महीने रायपुर बिलासपुर भिलाई में रक्तदान शिविर सरकारी अस्पतालों में लगाए जाते आ रहे है। इसी कर्म में खरसिया में ब्लड बैंक में स्टाफ की टेक्नीशियन की कमी एवं इमरजेंसी केस में 24 घंटे रक्त उपलब्ध न होने जैसी अनेक समस्याओं के निवारण हेतु आज हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ जिलाधीश कार्तिकेय गोयल से मुलाकात कर समस्याओं से उनको अवगत करवाया।   इस कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल रक्तदान प्रदेश संयोजक लोकेश गर्ग राहुल डनसेना सहित अन्य मौजूद रहे। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक बंटी सोनी , संरक्षक मनोज गोयल,प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा महिला विंग अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने की 20 तारीख को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा महाकुंभ रक्तदान का एम्स हॉस्पिटल रायपुर में होने जा रहा है जिससे दूर दराज ग्रामीण एवं हर वर्ग के लोगों को बहुत राहत मिलेगी ।   साथ ही खरसिया में भी आगामी दिनों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। मानव सेवा माधव सेवा के संकल्प के साथ कार्य करती हुई यह संस्था आज हजारों लोगों तक मदद पहुंचा रही है जिसकी प्रशंसा आए दिनों सभी से सुनने मिलती है।   जिलाधीश कार्तिकेय गोयल ने आश्वस्त कराया है कि जल्द ही समस्या का निवारण कर खरसिया सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक 24 घंटे एवं स्टाफ me इजाफा किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन