Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: खुशहाल परिवार*" एक दिवसीय कार्यक्रम बिलासा गुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित किया गया ।

Vivek Sahu

Fri, Jun 14, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरिमा द्विवेदी के तत्वाधान में आयोजित अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर "*खुशहाल परिवार*" एक दिवसीय कार्यक्रम बिलासा गुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित किया गया ।   जिसमें परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में परिवारों के मध्य काउंसलिंग कर पुनः गृहस्थी स्थापित करने के प्रयास के दौरान महिला थाना में इस वर्ष 126 समझौता किया गया था उन परिवारों को बुलाया गया l उनकी कुशलता पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पूछी गई l   कार्यक्रम महिला परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलर श्रीमती अलका शर्मा , डॉ नीता मिश्रा विभा श्रीवास्तव उपस्थित थी जिन्होंने परिवारों को खुशहाल रखने और संयुक्त परिवार की महत्व की चर्चा की पुलिस अधिशासी श्री रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में परिवारों को जोड़े रखने और परिवार में बड़े बुजुर्गों के महत्व को समझाया उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि भगवान शिव से भी माता पार्वती नाराज़ होकर चली जाती थी। लेकिन उनके बीच का प्रेम उन्हें फिर से साथ ले आता था जब ईश्वर को परिवार के महत्व का आभास है तो इंसानों को भी होना चाहिये उन्होंने कार्यक्रम में आये परिवारों को शुभकामनाएँ दी और साथ रहने के उनके निर्णय की तारीफ़ की । कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह , रोशन आहूजा उपस्थित थे साथ की शहर के स्वयं सेवी संस्थान और ब्रह्माकुमारी की बहने और थानो का महिला बल भी उपस्थित रहा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन