Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: कोटा पुलिस की तत्परता से 01 नाबालिक लड़की को किया गया बरामद

Vivek Sahu

Mon, Dec 4, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है। कि दिनांक 28.11.2023 को प्रार्थीया साकिन डोंगरीपारा कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक लड़की उम्र 14 साल 05 माह दिनांक 26.11.2023 के रात्रि करीबन 10:00 बजे घर में बिना बताएं कहीं चली गई है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आज दिनांक 04.12.2023 को उक्त नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। नाबालिक लड़की से पूछताछ करने पर घर वाले से नाराज होकर बागेश्वरधाम मध्यप्रदेश चली जाना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन