Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: सीईओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित

Vivek Sahu

Fri, Sep 22, 2023
कोरबा  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, ई-सिगरेट अधिनियम 2019 एवं हुक्का प्रतिबंध सुनिश्चित कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सीईओ श्री विश्वदीप ने बैठक में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा के एजेंट को भी शामिल किए जाने की बात कही तथा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन