Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: जिले की सड़कों में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने लगातार किया जा रहा कार्य

Vivek Sahu

Tue, Aug 22, 2023
सक्ती।  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना केे निर्देशन में जिले की सड़कों में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा सड़कों में आवारा पशुओं के पाये जाने पर उन्हें गौठान व गौशाला में शिफ्ट करने तथा पालतु पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले निजी पशुपालकों पर कार्रवाई करने और अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पशुधन विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक 541 पशुओं को रेडियम बेल्ट, 633 पशुओं को टैगिंग और 524 पशुओं को गौठान व गौशाला में शिफ्ट किया गया है। घुमंतु मवेशिओं के कारण सड़क मार्गाें में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को जुर्माना लगाने सहित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती पन्ना स्वयं विगत दिवस रात 8 बजे सक्ती शहर के गौरवपथ पहुंचकर घुमंतु मवेशियों को रेडियम बेल्ट बांधते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पशुओं को खुले में विचरण नहीं करने के संबंध में व्यापक मुनादी कराये जाने तथा रोका-छेका अभियान के तहत शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किये जाने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन