Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: कलेक्टर ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा।

Vivek Sahu

Thu, Mar 14, 2024
बिलासपुर(,न्यूज उड़ान ) जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन चुनाव संपन्न कराने के लिए उपयोगी टिप्स दिए।   कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचारण संहिता के दौरान लोगों से जुड़े रूटीन के काम बंद नहीं होंगे। राजस्व न्यायालय में लोगों से जुड़े मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यालय में रहनाएवं मोबाईल चौबीसों घंटे ऑन मोड में रखना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी अधिकारी की कभी भी जरूरत पड़ सकती है। कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 24 सहायक मतदान केंद्रों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित किया गया है। सभी अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। आदर्श आचरण संहिता लागू होने के साथ ही शासकीय सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए विरूपण को चिन्हित कर तय सीमा में हटवाने की कार्रवाई की जाए।   इसके लिए पहले से अधिकारियों की टीम गठित कर यह कार्य करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यालय और उन परिसरों जिन पर कार्यालय भवन स्थित है, में सभी दीवार लेखन, पोस्टर, कट आउट, होर्डिंग्स, बैनर, झंडे या किसी अन्य रूप में विरूपण आदि को पहले से चिन्हांकित कर निर्वाचन की घोषणा के 24 घंटे के भीतर उन्हें हटाया जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि चुनाव की घोषणा होने के उपरांत अधिकारिक वेबसाईट से जनप्रतिनिधियों के संदर्भ एवं तस्वीरें हटाई जाए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन