Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: कलेक्टर और एसपी ने सक्ती नगर के स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Mon, Dec 11, 2023
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने आज सक्ती नगर के बुधवारी बाजार के निकट स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में डीएमएफ मद अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए जल्द निर्माणकार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टेडियम में प्रवेश द्वार के दोनों तरफ फूल के पौधे लगाकर आकर्षक बनाने, क्रिकेट पिच बनाने, पार्किंग एरिया तैयार करने, स्टोर रूम, तरणताल (स्विमिंग पूल), फुटबाल कोर्ट, बास्केट बाल कोर्ट के साथ ही अन्य निर्धारित निर्माणकार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सक्ती नगर पालिका सीएमओ श्री संजय सिंह संबंधित इंजीनियर, ठेकेदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन