Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: आबकारी वृत्त डभरा में आबकारी संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई ढाबा संचालक जेल दाखिल।

Vivek Sahu

Sat, Jan 18, 2025
सक्ती( न्यूज़ उड़ान) कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17/1/25 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम टुंड्री में बुलबुल ढा़बा में 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।   ढाबा संचालक मिनकेतन साहू पिता ज्योतिलाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59क का प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त ढाबा संचालक द्वारा लगातार अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत प्राप्त हो रही थी।   परंतु बार बार वह गिरफ्त में आने से बच रहा था।इस बार आबकारी टीम ने पहले अपने ही खरीददार को ढाबे में महुआ शराब खरीदने ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही खरीददार द्वारा महुआ शराब मिलने की पुष्टि हुई तुरंत ही आबकारी टीम ने ढाबे पर छापामार कार्रवाई की। टीम के सदस्यों को वर्दी में आता देख ढाबा संचालक मिनकेतन साहू महुआ शराब लेकर भागने लगा, आबकारी टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ा। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी मंडल डभरा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल की टीम में आबकारी वृत्त डभरा प्रभारी उपनिरीक्षक श्री लखनलाल ओसले,आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान,आबकारी प्रधान आरक्षक पैत्रुस मिंज,रघुनाथ पैकरा, आरक्षक प्रकाश थंकाचन,विष्णु प्रसाद कौशिक, आबकारी स्टाफ भारती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन