Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: बाल विवाह रोकथाम के संबंध में एडीएम ने ली अधिकारियों की संयुक्त बैठक

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
बिलासपुर,(न्यूज उड़ान )/बाल विवाह के रोकथाम के संबंध में एडीएम श्री आर. ए. कुरूवंशी ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ली   बैठक में रामनवमी एवं अक्षय तृतीया के समय पर बाल विवाह के मामले को देखते हुये बाल विवाह की रोकथाम हेतु कार्ययोजना बनाया गया। सभी प्रिटिंग प्रेस संचालक, टेंट प्रदाता, शादी भवन के प्रबंधकों, कैटरर्स, बैंड वाले एवं डेकोरेटर को वर वधु के उम्र के सत्यापन उपरांत ही विवाह कार्यक्रम में अपनी सेवा प्रदान किये जाने कहा। समस्त परियोजना अधिकारी का संपर्क नंबर समस्त थानों को सूची प्रेषित किये जाने, प्रिंट मिडिया के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम हेतु समय समय पर आवश्यक सूचना/जागरूकता का प्रसारण किये जाने, कोटवारो के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में बाल विवाह की रोकथाम हेतु मुनादी कराने भी कहा।   एडीएम ने ऐसे बच्चे जिन्होंने पढाई छोड़ दी है, स्कूल से बाहर है या जिनकी उपस्थिति में अनियमिता है की सूची तैयार कर बाल विवाह हेतु जोखिम बच्चों की पहचान उपरांत चिन्हित बच्चों की गहन पूछताछ कर बाल विवाह की रोकथाम हेतु परिवार परामर्श किये जाने के निर्देश दिए।   बाल विवाह रोकथाम हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को बाल विवाह के मामले प्राप्त होने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधान अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन