Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: <em>जिले में नजूल भू भाटक वसूली के लिए 5 से 9 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन</em>

Vivek Sahu

Sat, Jun 3, 2023

सक्ती। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व अधिकारियों को जिले में राजस्व वसूली निर्धारित समय पर किए जाने के निर्देश दिए हैं | जिसके परिपालन में सक्ती जिला नजूल शाखा द्वारा आगामी 5 जून से 9

जून 2023 तक विशेष शिविर का आयोजन नजूल शाखा तहसील कार्यालय सक्ती में किया जा रहा है | नजूल शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती नगर में स्थित नजूल पट्टाधारियों की माँग सूची तैयार कर ली गई है तथा नजूल पट्टे की शर्तों के अनुसार वार्षिक भू भाटक का

भुगतान वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में प्रत्येक वर्ष किया जाना है। वार्षिक भू भाटक समय पर जमा नहीं करने पर 6.5% ब्याज के दंड का प्रावधान है और नियमित भू-भाटक जमा नहीं

किए जाने पर पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी संभव है। अतः नजूल तहसीलदार ने सभी पट्टाधारियों से अपील की है कि वार्षिक भू भाटक का भुगतान करने हेतु शिविर के दौरान नजूल शाखा में कार्यालयीन समय पर संपर्क

करते हुवे ज्यादा से ज्यादा भुगतान करे। शिविर में नायब तहसीलदार श्री के पी खांडे एवं राजस्व निरीक्षक श्री खगपति साहू उपस्थित रहते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन