Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

: शिवनाथ से रेत निकालते दो चैन माउंटेन मशीन सहित 8 वाहन जब्त।

Vivek Sahu

Sun, Jul 7, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )7 जुलाई 2024/खनिकर्म विभाग ने 06 जुलाई को रात्रि में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा,उदयबंद,गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जांच किया गया। रात्रि लगभग 3 बजे को ग्राम कुकुर्दीकला ,थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जप्तकर सील किया गया। दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जप्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 1ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा मे रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन