Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: बिलापुर पुलिस सियान चेतना कार्यक्रम में 60-70 वरिष्ठ नागरिको को साल एवं गुलाब फूल से किया गया सम्मानित।

Vivek Sahu

Fri, Jul 11, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा सियान चेतना जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 10.07.2025 के सियान चेतना जागरूकता आयोजन बृहस्पति बाजार पास स्थित ज्येष्ठ नागरिक अनुभव भवन में किया गया। जिसमें 60 से 70 की संख्या में वरिष्ठ नागरिगण उपस्थित हुए ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित एवं उपाध्यक्ष डी.के. शर्मा के द्वारा बिलासपुर पुलिस के वरिष्ठ नागरिको के सम्मान में सियान चेतना कार्यक्रम की सरहना करते हुए बिलासपुर पुलिस के कार्य में हमेशा साथ रहने कहा गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेद्र प्रसाद जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह परिहार, एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन के द्वारा वरिष्ठजनो का साल एवं गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने उद्बबोधन में वरिष्ठ नागरिको को विशाल बरगद के वृक्ष के तुलना करते हुये जिस प्रकार बरगद का वृक्ष विशाल होकर अपने सभी शाखाए को समेटे रखता हैं उसी तरह वरिष्ठ नागरिक भी अपने कुटुंब परिवार एवं सामाज को समेट कर अच्छे संस्कार देते हैं।। इस वक्तब्य से वरिष्ठ नागरिकगण काफी उत्साहित हुये। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकगण - श्री प्रभात मिश्रा, डा. सुधाकर विवे , श्री हरीश मगर , श्री आंनद द्रिघसकर, श्री बाल गोविंद अग्रवाल, श्री राघवेद्रधर दीवान , श्री विरेद्र अग्रवाल, श्री आर.के. गेंदले , श्री श्रीमती शीला शर्मा, श्रीमती मेघा तामडें, श्रीमती शोभा विवे, श्री सुरेद्र शर्मा, श्री राजाराम मगर, श्री राजीव जी, श्री जीपी देवागंन , श्री कुंजबिहारी जी, श्री नारायण तिवारी, डा. विद्याराम कृषनानी , श्री प्रफुल मिश्रा, श्री अर्जुन लाल राठौर , श्री रामकृष्ण तावडकर, श्री नित्यानंद अग्रवाल, श्री ओमहरि मिश्रा, श्री के साईबाबा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।   कार्यक्रम में माईक का संचालन वरिष्ठ नागरिक श्री बाल गोविंद अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन