Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर महापौर प्रत्याशी के रूप में वंदना राजपूत का नाम प्रस्तावित किया।

Vivek Sahu

Thu, Jan 16, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान)राजपूत समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की और रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वंदना राजपूत को कांग्रेस पार्टी से महापौर प्रत्याशी बनाए जाने का निवेदन किया।   समाज के प्रतिनिधियों ने दीपक बैज को विश्वास दिलाया कि वंदना राजपूत समाज के बीच लोकप्रिय हैं और उनके नेतृत्व में नगर निगम में विकास की नई दिशा स्थापित हो सकती है।   पदाधिकारियों ने बताया कि वंदना राजपूत ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के जरिए स्थानीय लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया है।   उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी वंदना राजपूत को महापौर प्रत्याशी के रूप में समर्थन प्रदान करेगी, जिससे नगर निगम के चुनावों में पार्टी को मजबूत नेतृत्व मिल सके।   कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने समाज के नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना और इस संदर्भ में पार्टी की आगामी रणनीति पर विचार करने का आश्वासन दिया।   इस मुलाकात से राजपूत समाज के बीच सकारात्मक संदेश गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन