Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: देवांगन महाकुंभ 2025 में कोरबा से एकजुटता का परिचय, देवांगन समाज कोरबा जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन जी की अगुवाई में हुआ सशक्त प्रतिनिधित्व।

Vivek Sahu

Wed, Jun 4, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान ) 1 जून 2025 रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज द्वारा आयोजित "देवांगन महाकुंभ 2025" का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।   कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पार्षद एवं छत्तीसगढ़ देवांगन कल्याण समाज, कोरबा जिलाध्यक्ष ने कोरबा जिले से भारी संख्या में देवांगन समाज बंधुओं के साथ विशेष सहभागिता दर्ज कराई। उनके नेतृत्व में कोरबा जिले की सशक्त उपस्थिति ने समाज में एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी थे, जबकि अध्यक्षता माननीय उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने की। साथ ही मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री मोतीलाल साहू और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जैसे अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।   महाकुंभ आयोजन में कोरबा जिले से : छ.ग. देवांगन कल्याण समाज से पार्षद एवं कोरबा जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन जी,संरक्षक में श्री झाकेंद्र देवांगन जी, महासचिव श्री सनत देवांगन जी,डॉ प्रदीप देवांगन जी,श्री छेदी लाल देवांगन जी,श्री यशवंत देवांगन जी,श्री लक्ष्मी चंद देवांगन जी, उपाध्यक्ष में श्री भुवनेश्वर देवांगन जी,श्री देवेंद्र देवांगन जी,श्री दिलचंद देवांगन जी,श्री जगन्नाथ देवांगन जी,श्री लक्ष्मी देवांगन जी,सचिव में श्री आनंद देवांगन जी, श्री मोतीलाल देवांगन जी,श्री राजू देवांगन जी,श्री श्यामनारायण देवांगन जी,श्री शरद देवांगन जी, मीडिया प्रभारी श्री अजय देवांगन जी, श्री प्रकाश देवांगन जी,पार्षद एवं श्री पंकज देवांगन जी,सह कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र देवांगन जी,विधिक सलाहकार श्री लक्ष्मी देवांगन जी,,श्री एफ आर देवांगन जी,श्री सुरेश देवांगन जी,श्री विजय देवांगन जी,समेत समाज के वरिष्ठजनों, प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे। समारोह में समाज के होनहार विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं को सम्मानित किया गया।   इस आयोजन ने देवांगन समाज की संस्कृति, संगठन और सामूहिकता को और मजबूती प्रदान की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन