Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: फेडरेशन द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ।

Vivek Sahu

Sat, Jun 14, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी नवा रायपुर फेडरेशन के संयोजक श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन नवा रायपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रालय संचालनालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी - कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।   आयोजन के दौरान पांच दिवसीय कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए इसे यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारी नेताओं ने अपनी उद्बोधन में कहा कि पांच दिवसीय कार्यप्रणाली व्यवस्था केंद्र के साथ साथ विभिन्न राज्यों में यह व्यवस्था लागू करने के पूर्व मध्यप्रदेश सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसे मध्यप्रदेश में लागू कराया था। इस व्यवस्था को लेकर किसी भी राज्य में विरोध नहीं हो रहा है तो छत्तीसगढ़ में सिर्फ प्रोपेगेंडा के आधार पर निर्णय लिया जाना उचित नहीं है।   राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन लाने के लिए आम जनता के हित में ई -ऑफिस कार्यप्रणाली को लागू किया गया हैं।   इस व्यवस्था में प्रदेश के अधिकारी -कर्मचारी शनिवार रविवार को भी ऑनलाइन फाइलों का निपटारा कर रहे हैं।   इस अवसर पर अधिकारी - कर्मचारी संघ के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन के लिए श्रीमती सोनाली तिडकी को महिला प्रकोष्ठ का प्रभार एवं उप संयोजक कांति सूर्यवंशी, जागेश्वर भट्ट, जय प्रकाश दुबे, बजरंग प्रजापति, एडी पवार,राजेश ठक्कर, विनीत वर्मा,सौरभ टंडन, दीपक बेतवार, को बनाया गया है।   भैरव नारायण विश्वकर्मा को महासचिव, हीराचन्द बघेल उपाध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ,आर डी मेहरा को कोषाध्यक्ष, डीपी सिंह उपकोषाध्यक्ष, अनिल सोनारे व वीरेन्द्र ध्रुव को सचिव कार्यकारणी सदस्यों सहित 80 पदाधिकारियों की नियुक्ति संयोजक संतोष वर्मा नया रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा किया गया है फेडरेशन के नियुक्त पदाधिकारीयो ने संयोजक श्री संतोष वर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है ।   उनके विश्वास के आधार पर संघ द्वारा अधिकारी कर्मचारी के हितों पर कार्य किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन