Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: आबकारी टीम रायपुर की कार्यवाही , मध्यप्रदेश प्रान्त की 15.75 बल्क लीटर हाई रेंज की मदिरा सहित कुल 69.68 बल्क लीटर मदिरा एवं 04 दोपहिया वाहन जब्त।

Vivek Sahu

Sat, May 31, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान) आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं ।   दिनांक 29/05/2025 को कुछ संदेहियों द्वारा घूम घूम कर मदिरा विक्रय करने की सूचना पर दो अलग अलग प्रकरणों में जिला रायपुर में मेकाहारा हॉस्पिटल के सामने आरोपी उमाकांत सामंता एवं शंकर नगर में आरोपी कमलाकर मिश्रा के कब्जे से मध्यप्रदेश प्रान्त की कुल 10 नग बोतल जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल , 04 नग बोतल जॉनी वॉकर रेड लेबल 07 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की एवं छत्तीसगढ़ राज्य की 05 नग बोतल बुडवाइजर मैग्नम बियर और 02 नग बुडवाइज़र मैग्नम कैन बियर कुल 20 बल्क लीटर अवैध मदिरा कीमती ₹ 60590/- तथा दोनों आरोपियों से 02 दोपहिया वाहन जब्त कर दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 36 , 59(क ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।   वहीं दिनांक 28/02/2025 को चार अलग अलग प्रकरणों में ग्राम चिंगारियां (खरोरा) निवासी आरोपी लीलाप्रसाद डहरिया,गुड़ियारी रायपुर में आरोपी संदीप यादव, देवार मोहल्ला लालपुर निवासी आरोपी विजेंद्र देवार, एवं लालपुर में एक अज्ञात प्रकरण में कुल 40.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 9.0 बल्क लीटर गोवा स्पेशल व्हिस्की पाव एवं 02 दोपहिया वाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 59(क ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण श्री आर एन तिवारी, आशीष सिंह,टेक बहादुर कुर्रे एवम आबकारी उपनिरीक्षकगण श्री प्रकाश देशमुख, श्री कौशल सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन